25.7 C
Jabalpur
August 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

बिहार : पुलिस मुठभेड़ में थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी ढेर

भागलपुर, 4 जून | बिहार के भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में थाना प्रभारी आशीष सिंह की हत्या के आरोपी दिनेश मुनि को मार गिराया। मृतक पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। नवगछिया की पुलिस अधीक्षक निधि रानी ने इसकी पुष्टि करते हुए गुरुवार को आईएएनएस को फोन पर बताया कि पुलिस और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) को सूचना मिली थी कि मुनि नारायणपुर दियारा क्षेत्र में आया है। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने उसकी घेराबंदी प्रारंभ कर दी।

पुलिस को देखकर उसने गोली चलाना प्रारंभ कर दिया और भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से पुलिस ने कई हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के अधिकारी के मुताबिक मुनि खगड़िया जिले के पसराहा के थानेदार आशीष सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी था तथा कई अन्य मामलों में भी पुलिस को उसकी तलाश थी।

पसराहा के थानेदार आशीष सिंह 2018 के नारायणपुर इलाके में एक मुठभेड़ में शहीद हुए थे।

अन्य ख़बरें

2026 में अमेरिका से अब तक 2,273 भारतीय नागरिकों को वापस भेजा गया: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

बांकीपुर उपचुनाव में धनतंत्र हावी, राजद ने लोकतांत्रिक तरीके से लड़ा चुनाव: शक्ति सिंह यादव

Newsdesk

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.118 अरब डॉलर बढ़कर 682.23 अरब डॉलर हुआ, गोल्ड रिजर्व में भी इजाफा: आरबीआई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading