32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सलमान खान ने पर्यावरण दिवस पर पनवेल फार्महाउस की सफाई की

Salman Khan cleans up his Panvel farmhouse to mark Environment Day.

मुंबई, 6 जून | लॉकडाउन शुरू होने के बाद पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर वक्त बिता रहे सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अभिनेता ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ फार्महाउस के परिसर में सफाई करते हुए नजर आए।

परिसर में गिरी हुई पत्तियों को इकट्ठा करने से लेकर गीली सड़कों पर झाड़ू लगाने तक सलमान ने खुशी-खुशी अपने कर्मचारियों के साथ फार्महाउस की सफाई करने में मदद की।

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हैशटैगस्वच्छभारत हैशटैगवल्र्डइन्वारॉन्मेंटडे।”

ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि सलमान खान का फार्महाउस निसर्ग चक्रवात से प्रभावित हुआ है।

वहीं फिल्मों की बात करें तो सलमान अब फिल्म ‘राधे’ में दिखाई देंगे। दिशा पटानी के साथ इस एक्शन ड्रामा फिल्म के इस साल ईद पर रिलीज होने की उम्मीद थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसमें देरी हुई है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading