23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

तीर्थयात्री हमला मामले में कर्नाटक ने आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में पुलिस टीम भेजी

रायचूर, (कर्नाटक) 2 अप्रैल (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में स्थिति की जांच के लिए एक टीम भेजी है, जहां तीर्थयात्रियों के बीच हिंसक झड़प हुई। पुलिस के अनुसार, कर्नाटक राज्य सरकार ने 14 पुलिसकर्मियों, 2 पीएसआई, 2 एएसआई, 10 कांस्टेबलों की टीम भेजने का फैसला लिया है।

रविवार को टीम कर्नाटक लौटने के बाद 30 मार्च को हुई हिंसा और हमले पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे।

श्रीशैलम में एक तीर्थयात्री और एक स्थानीय दुकान के मालिक के बीच झड़प के रूप में शुरू हुई हिंसा में कर्नाटक के कम से कम दो व्यक्ति घायल हो गए।

सिर में गंभीर चोट लगने के बाद बागलकोट जिले के जनमट्टी गांव की रहने वाली श्रीशैला वरीमठ को इलाज के लिए बेंगलुरु भेज दिया गया है।

दूसरे घायल व्यक्ति गोपाल को एक एम्बुलेंस से कर्नाटक में उसके गांव भेजा गया।

उगादी उत्सव के दौरान कर्नाटक के लाखों तीर्थयात्री श्रीशैलम आते हैं। वे शनिवार को लगने वाले धार्मिक मेले के बाद घर लौटेंगे।

तीर्थयात्रियों के अनुसार, श्रीशैलम के मुख्य मार्ग पर मंदिर के अधिकारियों ने स्थापित पेयजल आउटलेट 30 मार्च को बंद कर दिए गए थे, जिससे पानी की किल्लत हो गई थी।

राज्य के तीर्थयात्रियों के प्रतिनिधिमंडल ने कुरनूल के जिला आयुक्त कोटेश्वर राव से मुलाकात कर इस मामले में उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है।

डीसी ने हरसंभव सहयोग व समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading