37.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

दिल्ली : कोविड-19 से और 48 मौतें, केजरीवाल शाह से मिले

नई दिल्ली, 11 जून | दिल्ली में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना से और 48 लोगों की मौत हो जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले और राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बाबत विचार-विमर्श किया। बैठक के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “मैं गृहमंत्री अमित शाह से मिला और उनके साथ दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने हर तरह का सहयोग देने का भरोसा दिया है।”

दिल्ली में बुधवार को 48 मौतें हुईं, जिसके साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 984 हो गई। कोविड-19 के 1,501 नए मामले आए हैं। यह राष्ट्रीय राजधानी में चिकित्सा के बुनियादी ढांचे के लिए चिंता का विषय है।

अन्य ख़बरें

आईपीएल 2026: आरआर ने एमआई की बराबरी की, आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ा

Newsdesk

बंगाल चुनाव: मतदाताओं से अमित शाह की अपील- ‘भय, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्ति के लिए करें वोट’

Newsdesk

भक्तिमय हुई शिव की नगरी: बरेका से विश्वनाथ मंदिर तक भव्य स्वागत, प्रधानमंत्री के लिए सजी काशी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading