39.6 C
Jabalpur
June 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मप्र: हाथ चूमकर इलाज करने वाला बाबा बना संक्रमण का कारण

रतलाम, 11 जून | भले ही कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकारी और गैर सरकारी संगठन अपने स्तर पर जनजागृति अभियान चला रहे हैं मगर झाड़ फूंक करने वाले भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में तो एक बाबा ने इलाज का तरीका हाथ को चूमना बनाया, परिणामस्वरुप कई लोगों को संक्रमित कर गया और खुाद भी दुनिया को छोड़ गया।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रतलाम जिले में अब तक 85 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 19 ऐसे लोग हैं जो नयापुरा क्षेत्र में एक बाबा के संपर्क में आए थे। यह बाबा लोगों का हाथ चूमकर और झाड़फूंक से इलाज करता था। बाबा की कोरोना संक्रमण से चार जून को मौत हो गई। उसके बाद उसके संपर्क में आए लोगों की खोज के बाद यह खुालासा हुआ है। मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में से 13 लोग नयापुरा निवासी हैं।

कोविड-19 के नोडल अधिकारी डा. प्रमोद प्रजापति ने भी संवाददाताओं से चर्चा के दौरान माना है कि पहली बार मंगलवार को एक साथ 24 लोग संक्रमित पाए गए हैं उनमें से अधिकांश नयापुरा निवासी हैं जो बाबा के संपर्क में थे। जिले में वर्तमान में 46 एक्टिव मरीज हैं। अब तक चार लोगों की मौत हुई है। वहीं 35 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

अन्य ख़बरें

हिंदू धर्म और भगवान राम के खिलाफ कथित टिप्पणियों के लिए लेखक पर केस दर्ज

Newsdesk

असम के जोरहाट में लैंडिंग के बाद वायुसेना के विमान में लगी आग

Newsdesk

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading