35.7 C
Jabalpur
June 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन : मारियुपोल से नागरिकों की निकासी जारी

कीव, 2 मई (आईएएनएस)| यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि अधिकारी सोमवार को मारियुपोल शहर में फंसे नागरिकों को निकालेंगे। यह अभियान शुरू हो चुका हैं। रविवार को पहले चरण में, 100 महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मारियुपोल से निकाला गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यरमक ने निकासी के प्रयासों के लिए संयुक्त राष्ट्र और रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

मारियुपोल के मेयर के सलाहकार पेट्रो एंड्रीशचेंको के अनुसार, निकासी रविवार को शाम 4 बजे शुरू हुई।

28 अप्रैल को यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के बीच मारियुपोल से निकासी को लेकर काफी लंबी बातचीत हुई थी।

रविवार रात को एक घोषणा में, जेलेंस्की ने कहा कि मारियुपोल में यूक्रेनी सैनिकों के अजोवस्टल प्लांट के अंदर से निकासी चल रही थी। 30 अप्रैल को कम से कम 20 लोगों को निकाला गया।

रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा एक हफ्ते पहले विशाल औद्योगिक क्षेत्र को सील करने का आदेश देने के बाद से संयंत्र छोड़ने वाला यह पहला समूह बन गया है।

अन्य ख़बरें

यूएस ओपन बैडमिंटन: किदांबी श्रीकांत ने बनाई फाइनल में जगह, सेमीफाइनल में हारे रौनक चौहान

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: मेसी ने रचा इतिहास, यह मुकाम हासिल करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

Newsdesk

बेन स्टोक्स 250 विकेट और 7,000 रन का डबल पूरा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading