September 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

बेन स्टोक्स 250 विकेट और 7,000 रन का डबल पूरा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने

नईदिल्ली,27 जून। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टेस्ट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे कर लिए हैं। ऐसे में वह इस प्रारूप में 250 विकेट और 7,000 रन का डबल पूरा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले केवल जैक्स कैलिस ने ये कारनामा किया था। आइए स्टोक्स के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
स्टोक्स ने 122वें टेस्ट की 181 पारी में अपने 250 विकेट पूरे किए। उन्होंने 6 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/22 का रहा है। अपने टेस्ट करियर में इस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा विकेट (57) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ लिए हैं। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया एक ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ स्टोक्स ने 50 से ज्यादा विकेट (56) लिए हैं। कैलिस ने 166 मुकाबलों की 272 पारियों में 292 विकेट लिए थे।
स्टोक्स ने 122वें टेस्ट की 218वीं पारी में 7,228 रन बनाए हैं। उनकी औसत 34.58 की रही है। उनके बल्ले से 14 शतक और 37 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 258 रन रहा है। इस खिलाड़ी ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन (1,746) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं। वहीं, कैलिस ने बल्लेबाजी में 280 पारियों में 55.37 की औसत से 13,289 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 45 शतक और 58 अर्धशतक निकले थे।

 

अन्य ख़बरें

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

‘साथ मिलकर हम आगे बढ़ते हैं’, बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और लक्ष्मण ने दी चैंपियन बनने पर भारतीय टीम को बधाई

Newsdesk

एशिया कप में कब तक चलेगा ट्रॉफी को लेकर विवाद? मोहसिन नकवी अब नहीं बन पाएंगे भारत की राह में रोड़ा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading