November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे अभिनेता सोनू सूद

रायपुर, 27 जून । बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद शनिवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। वे भिलाई में आयोजित एक विशेष सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ आए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान सोनू सूद ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उनसे अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि स्थिति जल्द ही ठीक हो जाएगी।
गौरतलब है कि हाल ही में अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई नकद दान राशि और अन्य चढ़ावे में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। मंदिर ट्रस्ट की शिकायत और एसआईटी की प्रारंभिक जांच के आधार पर इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों पर दान राशि में हेराफेरी, आपराधिक साजिश और विश्वास के उल्लंघन जैसे आरोप लगाए गए हैं।फिलहाल जांच एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कुल कितनी राशि का गबन हुआ है तथा इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।वहीं, सोनू सूद के रायपुर आगमन को लेकर उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़ जुटी और उन्होंने अभिनेता का जोरदार स्वागत किया। सोनू सूद ने भी अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया और इसके बाद कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

 

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

Leave a Comment