40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

पेट्रोल, डीजल की महंगाई 9वें दिन भी जारी, दिल्ली में 5 रुपए प्रति लीटर बढ़े दाम


नई दिल्ली, 15 जून
| देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला सोमवार को लगातार नौंवें दिन जारी रहा। इन नौ दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल पांच रुपए लीटर महंगा हो गया है जबकि डीजल के दाम में 5.25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। उधर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम पर फिर दबाव देखा जा रहा है।

चीन और अमेरिका में फिर कोरोनावायरस संक्रमण का प्रकोप गहराने के कारण तेल की की मांग नरम रहने की आशंका से कीमतों में गिरावट का रूख बना हुआ है।

तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में क्रमश: 48 पैसे, 46 पैसे, 47 पैसे और 43 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। वहीं डीजल के दाम में चारों महानगरों में क्रमश: 59 पैसे, 53 पैसे, 57 पैसे और 51 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 76.26 रुपये, 78.10 रुपये, 83.17 रुपये और 79.96 रुपये प्रति लीटर हो गई। डीजल का दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 74.62 रुपये, 70.33 रुपये, 73.21 रुपये और 72.69 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर सोमवार को अगस्त डिलीवरी ब्रेंट क्रूड के वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 1.94 फीसदी की कमजोरी के साथ 37.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले भाव 37.55 डॉलर प्रति बैरल तक गिरा।

वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के जुलाई डिलीवरी अनुबंध पिछले सत्र से 2.84 फीसदी की गिरावट के साथ 35.23 डॉलर प्रति बैरल पर कोराबार चल रहा था जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान भाव 34.80 डॉलर प्रति बैरल तक गिरा।

अन्य ख़बरें

विजाग स्टील प्लांट में धमाके में मरने वालों की संख्या 10 हुई, सरकार ने हरसंभव मदद की घोषणा की विशाखापत्तनम,

Newsdesk

‘आपका एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है’, विश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा नेताओं की अपील

Newsdesk

इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा: अखिलेश प्रताप सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading