November 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्राम पंचायत ककोड़ी को मिली करोड़ों की सौगात, विधायक राजकुमार कर्राहे ने एक करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

**

(मेधावी छात्र भी हुए सम्मानित)
किरनापुर-:- जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ककोड़ी में विकास की एक नई इबारत लिखी गई। राणा कल्याण सिंह की अध्यक्षता एवं लांजी-किरनापुर क्षेत्र के विधायक राजकुमार कर्राहे के मुख्य आतिथ्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के सर्वांगीण विकास के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी गई। विकास पथ पर अग्रसर ककोड़ीसमारोह में विधायक राजकुमार कर्राहे ने भूमिपूजन करते हुए कहा कि क्षेत्र का हर गांव मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित हो यही उनकी पहली प्राथमिकता है। शासकीय हाई स्कूल बाउंड्री वॉल 25 लाख, पानी टंकी के पास काम्प्लेक्स 5 लाख ,सकरी टोला में सामुदायिक भवन 25 लाख, सकरी टोला में ग्रेवल सड़क 20 लाख, सकरी टोला में स्टाफ डेम 23 लाख, झिरिया टोला में स्टाफ डेम 22 लाख, झिरिया टोला में ग्रेवल सडक 19 लाख ,झिरिया टोला में सभा मंच  3.50 लाख, गणेश टोला में नाली निर्माण 2 लाख, जूनेवानी नाले पर स्टांप डेम 25 लाख, वार्ड नंबर 12 में नाली निर्माण 2 लाख,का भूमि पूजन किया गया।इन करोड़ों के विकास कार्यों के पूर्ण होने से गांव की तस्वीर बदलेगी और ग्रामीणों को आवागमन, जल निकासी व अन्य बुनियादी सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

*प्रतिभाओं का सम्मान: चमके ककोड़ी के सितारे*

विकास कार्यों की सौगात के साथ-साथ यह मंच शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहारों के नाम भी रहा। शैक्षिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
विधायक श्री कर्राहे एवं मंचासीन अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ये बच्चे गांव और क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर रहे हैं।
गरिमापूर्ण उपस्थिति
इस अवसर पर कमल आगासे सरपंच ग्राम पंचायत रान ककोड़ी, सदाराम राहँगडाले सरपंच ग्राम पंचायत रमगड़ी, दिलीप धनोले सरपंच ग्राम पंचायत कोसमारा,जनपद सदस्य संतोष चौधरी, चित्रसेन देशमुख,टेनसिंह बिसेन, कन्हैयालाल बिसेन, स्वरूप सिंह उइके,सरपंच जामड़ीमेटा,श्रीमती रामप्यारी घोरमारे उपसरपंच, रामकृष्ण रिन्हायत सचिव, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्राम पंचायत के समस्त पंच व पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने विकास कार्यों की सौगात देने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

अन्य ख़बरें

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को पराली नहीं जलाने की दी समझाइश

Newsdesk

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को किया गया उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक

Newsdesk

स्वामित्व योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले 34 पटवारियों को मिला सम्मान

Newsdesk

Leave a Comment