बालाघाट 05 नवम्बर 2026। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देशन में 05 नवम्बर गुरुवार को जिले में स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेखों के निष्पादन एवं स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत (100 प्रतिशत) उपलब्धि हासिल करने वाले पटवारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अपर कलेक्टर श्री डी.पी.बर्मन द्वारा 34 पटवारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें किरनापुर तहसील से कृष्ण प्रताप मांझी एवं विनीत नागवंशी, परसवाड़ा तहसील से सरस्वती मेरावी एवं योगेंद्र मरकाम, बालाघाट तहसील से अविनाश पाराशर एवं कैलाश येड़े, बिरसा तहसील से आशीष श्रीवास्तव, घनश्याम नागेश, हेमेन्द्र कुमार देशमुख, कुंजय कुमार नागरे, रणधीर बैस, रंजीत सिंह सैयाम, सचिन पुरी, शंकर लाल मेरावी, श्रीनिधि पारे एवं शुभम मरकाम ने शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण किया है।
इसी प्रकार बैहर तहसील से देवेंद्र बिसेन, देवेंद्रराज सिंह धुर्वे, हेमंत उइके, कंचन राठौर, महेंद्र सुलखिया, मोलेश वर्मा, नंदिनी भलावे, रवि प्रकाश कोर्राम, संदीप मरकाम, संतलाल मेरावी, शैलेश इडपाचे, शांति मेरावी एवं सौरभ रघुवंशी, लांजी तहसील से अरविंद उइके, कंचन यादव एवं सौरभ सिंह राजपूत तथा लामता तहसील से अनिल कुमार दावड़ा एवं मन्नू भारती ने स्वामित्व पंजीयन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया है। इन पटवारियों की उपलब्धि से राजस्व विभाग के कार्यों को गति मिली है।
उल्लेखनीय है कि इन पटवारियों ने स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेखों के निष्पादन एवं पंजीयन कार्य में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनके द्वारा ग्रामीण नागरिकों को समय पर स्वामित्व दस्तावेज उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण एवं भू-अधिकार प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।


