34.9 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सुशांत की मौत के सदमे में भाभी ने दम तोड़ा

Sushant’s team to fans: ‘Celebrate his life and his work’

पूर्णिया, 16 जून | पटना के रहने वाले फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुशांत की मौत के सदमे को उनकी भाभी बर्दाश्त नहीं कर सकी और उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि उनकी भाभी पहले से ही लीवर कैंसर से पीड़ित थी। सुशांत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। 15 जून को उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही कर दिया गया।

सुशांत के जाने के बाद उनका पूरा परिवार सदमे में है। उनके पुश्तैनी घर पूर्णिया के बड़हरा कोठी के मलडीहा में भी अधिकांश घरों में चूल्हा नहीं जला। इस बीच उनकी मौत के सदमे को उनकी भाभी बर्दाश्त नहीं कर सकी और सोमवार की शाम उनका भी निधन हो गया।

सुशांत के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि अमरेंद्र सिंह की पत्नी सुधा देवी (48) लीवर कैंसर से पीड़ित थी और सोमवार की शाम उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि दो दिन से वे बेहोश थी।

उल्लेखनीय है कि सुशांत अपने सभी परिजनों के काफी करीब थे। एक साल पहले जब वे बिहार आए थे तब भी वे मलडीहा गांव पहुंचे थे और लोगों के साथ समय गुजारा था।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading