November 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन (टेलीविज़न)

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

द वायरल फीवर ने अपनी वेब सीरीज ग्राम्य चिकित्सालय सीजन 2 का ट्रेलर जारी कर दिया है। सीरीज में मुख्य कलाकार अमोल पराशर और आकांक्षा रंजन अपने-अपने किरदारों में लौटे हैं। इस बार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का मजेदार किरदार सीरीज में ट्विस्ट लगाता हुआ नजर आएगा। ट्रेलर देखकर साफ है कि निर्माता पहले सीजन से ज्यादा दमदार और प्रभावशाली कहानी लेकर आ रहे हैं। इसका निर्माण पंचायत वाले दीपक कुमार मिश्रा और अरुणभ कुमार ने किया है.ट्रेलर की शुरुआत डॉ प्रभात मिश्रा (अमोल) से होती है, जो अब गांववालों का विश्वास जीत चुका है। उसे पता चलता है कि अस्पताल में दवाइयों की कमी हो गई है, इसलिए वह भ्रष्ट अधिकारी बाबू साहेब और सरकारी सिस्टम से टकराने का फैसला लेता है।ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि अमोल पराशर के रास्ते में कई रोड़े हैं। उनके गांव में एक प्राइवेट डॉक्टर अपनी दुकान चलाने के लिए ग्राम चिकित्सालय के खिलाफ कुछ साजिश करता है। इलाके की राजनीति भी उनके लिए चुनौती बनती है। इसके अलावा संसाधनों की कमी अमोल पराशर को आदर्श पीएचसी का खिताब दिलाने में दिक्कत पैदा करते हैं।निरहुआ ने बेहद दिलचस्प भूमिका निभाई है और उनका भोजपुरी अंदाज शानदार लगता है। आखिर में पंचायत वाले वनराकश और बिनोद का कैमियो भी है। सीरीज 23 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी।

 

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment