26.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

चीनी सैनिकों के साथ झड़प में भारतीय सेना के 3 जवान शहीद

3 Indian Army men killed during face-off with Chinese soldiers. (Infographics)

नई दिल्ली, 16 जून | पूर्वी लद्दाख क्षेत्र के गलवान घाटी में चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों के साथ सोमवार रात झड़प के दौरान एक अधिकारी सहित भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए।

गलवान घाटी में स्टैंड-ऑफ पॉइंट पर झड़प के दौरान भारतीय सेना के कर्नल और दो जवान शहीद हो गए।

भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि गलवान घाटी में सेनाओं के पीछे हटने की कवायद के दौरान सोमवार रात झड़प हुई और तीन जवाना शहीद हो गए। इसने आगे कहा, “भारतीय पक्ष की ओर से एक अधिकारी और दो जवान शहीद हुए हैं।”

सेना ने कहा कि तनावपूर्ण हालात काबू में करने के लिए दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी फिलहाल झड़प वाली जगह पर मीटिंग कर रहे हैं।

सोमवार को भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में ब्रिगेड कमांडर और कंपनी स्तर की वार्ता हुई।

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने 13 जून को आश्वासन दिया था कि चीन के साथ लगी सीमाओं पर स्थिति नियंत्रण में है और सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

अन्य ख़बरें

देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें: पीएम

Newsdesk

मनसुख मांडविया ने जापान में किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

Newsdesk

मात्र 250 रुपए से संवार सकते हैं बच्चे का भविष्य! जानिए एनपीएस वात्सल्य स्कीम में क्यों बढ़ रही निवेशकों की रुचि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading