राधा-कृष्ण मंदिर में हुई पूजा-अर्चना
जबलपुर। यादव समाज द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी तिलवाराघाट स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में राधा अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। समाजबंधुओं ने भगवान राधा-कृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की।
राधा अष्टमी के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। समाज के लोगों ने भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता की। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में समाज की एकता और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
आयोजन में यादव महासभा जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव बड़डा के साथ सीताराम यादव, रामेश्वर यादव, बालबोध यादव, विजय यादव, नरेश यादव, धर्मेंद्र यादव, मोहन यादव, राजा यादव, राकेश यादव, विनय यादव, सरमन यादव, जितेंद्र यादव, दीपचंद यादव, रघुवीर यादव, संतोष यादव, सुनील यादव, गुलाब यादव, राकेश यादव, बबलू यादव, मुन्ना यादव और छोटे यादव सहित सैकड़ों स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
समाज के सदस्यों ने कहा कि राधा अष्टमी का पर्व यादव समाज के लिए धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे आयोजनों से समाज की नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने के साथ आपसी भाईचारे और एकजुटता को भी मजबूती मिलती है।


