34.9 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनराष्ट्रीय

नीरज बवाना गैंग की धमकी, 2 दिन के अंदर लेंगे मूसेवाला की हत्या का बदला

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)| दिल्ली के गैंगस्टर नीरज बवाना के गैंग ने पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर नीरज बवाना के फेसबुक प्रोफाइल से एक पोस्ट किया गया है, जिसमें कहा गया कि सिद्धू मूसेवाला उनका भाई था और अब वह दो दिन में उनकी हत्या का बदला लेंगे।

पोस्ट में लिखा, “सिद्धू मूसेवाला की मौत का समाचार प्राप्त हुआ। सिद्धू दिल से हमारा भाई था, दो दिन के भीतर रिजल्ट दे देंगे।”

आपको बता दें कि नीरज बवाना दिल्ली के टॉप गैंगस्टरों में से एक है और फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।

फेसबुक पोस्ट में टिल्लू ताजपुरिया, दविंदर भांबिया और कौशल गुड़गांव के गैंग को भी टैग किया गया।

आपको बता दें कि 29 मई को मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। वह अपने दोस्तों के साथ कार से कही जा रहे थे। इस बीच रास्ते में हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अन्य ख़बरें

चक्रवात और आपात स्थितियों के लिए तटरक्षक बल पूरी तरह तैयार, समुद्र में बहकर आए मलबे पर नजर

Newsdesk

लॉन्च के 5 महीने के भीतर आधार ऐप के डाउनलोड 3.1 करोड़ के पार, 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर किया अपडेट

Newsdesk

मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़; 100 सील पैक स्मार्टफोन बरामद, तीन गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading