जबलपुर। पनागर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम के वार्ड क्रमांक 75, 77 और सुहागी महाराजपुर में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सुशील तिवारी ‘‘इन्दू’’ सम्मिलित हुए और हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये।
*हितग्राहियों से सीधा संवाद और स्वीकृति पत्रों का वितरण*
शिविर के दौरान विधायक सुशील तिवारी इन्दू ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के हितग्राहियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने मौके पर ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित किए। विधायक श्री इन्दू ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और लोगों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। विधायक श्री तिवारी ने कहा कि पनागर विधानसभा के हर वार्ड और गाँव में अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक व हितग्राही उपस्थित रहे।


