31.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

चीनी कम्पनियों को भारत में टेंडर ना भरने दिया जाए : स्वदेशी जागरण मंच

 नई दिल्ली, 17 जून | चीन के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद देश में चीन के खिलाफ गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। इस घटना के बाद देश में एक बार फिर चीनी सामान के बहिष्कार की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस बीच स्वदेशी जागरण मंच ने केन्द्र सरकार से अपील की है कि चीनी कम्पनियों को भारत मे टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया जाय, चीनी सामानों पर रोक लगाया जाय व किसी भी प्रकार से चीनी सामानों को भारत मे आने से रोका जाय।

इसके साथ ही मंच ने लोगों से भी चीनी सामानों का बहिष्कार करने की अपील की है। स्वदेशी जागरण मंच के सह संयोजक डॉक्टर अश्विनी महाजन ने आईएएनएस से हुई बातचीत में कहा है कि वे फिल्म अभिनेता, खिलाड़ियों और सेलिब्रिटीज से भी अपील कर रहे हैं कि चीनी ब्रांड का प्रोमोशन न करें। उन्होंने कहा कि यही शहीद सैनिकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इसके साथ ही स्वदेशी जागरण मंच ने केन्द्र सरकार से दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम : आरआरटीएस के लिए बोली लगाने वाली चीनी कंपनी शंघाई टनल इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड : एसटीईसी की बोली रद्द करने की भी मांग की है।

साथ ही महाराष्ट्र सरकार से भी चीनी ऑटो कंपनी के साथ हुए समझौते को रद्द करने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

 क्यों मनाया जाता है विश्व आभार दिवस? जानिए इस विशेष दिन का महत्व

Newsdesk

 गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा को जयंती पर ओम बिड़ला समेत कई मुख्यमंत्रियों ने किया याद

Newsdesk

वाराणसी में एटीएस के साथ मुठभेड़ में मारा गया झारखंड का 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ब्रजेश गंझू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading