September 3, 2026
सी टाइम्स
खेल

फुटबाल : चैंपियंस लीग 7 अगस्त से शुरू होगी

UEFA Champions League. (Photo: Twitter/@ChampionsLeague)

लंदन, 18 जून | यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन (यूईएफए) ने कहा है कि चैंपियंस लीग और यूरोपा लीग आठ टीमों के नॉकआउट मुकाबले पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में अगस्त में समाप्त होगा। चैंपियंस लीग फिर से सात अगस्त से शुरू होगी। यूईएफए ने एक बयान में कहा, ” 2019-20 यूईएफए चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल्स और फाइनल मुकाबले पुर्तगाल के लिस्बन में अगस्त में होंगे। सभी मुकाबले सिंगल लेग में होंगे।” बयान में आगे कहा गया है कि अभी इस बात पर फैसला लेना बाकी है कि राउंड 16 के दूसरे लेग के बाकी बचे चार मुकाबले घरेलू टीमों के स्टेडियम में खेले जाएंगे या फिर पुर्तगाल में।

कोविड-19 महामारी के कारण 2019-20 यूईएफए चैंपियंस लीग मार्च से ही स्थगित था।

अन्य ख़बरें

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

Newsdesk

भारत को मिली ‘विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027’ की मेजबानी, आखिर क्यों श्रीलंका ने ‘गंवाया’ हाथ आया मौका?

Newsdesk

नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नील समराज ने 100 मीटर दौड़ में यूथ नेशनल और मीट रिकॉर्ड बनाया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading