September 17, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अब साहिल खान ने किए चौंकाने वाले खुलासे

‘Style’ actor Sahil Khan says he was victim of a superstar’s power play.

मुंबई, 18 जून | साहिल खान ने साल 2001 में आई एन.चंद्रा की फिल्म ‘स्टाइल’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अब साहिल ने भी बॉलीवुड को लेकर कुछ बेहद ही चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साहिल ने इंस्टाग्राम पर एक मशहूर फिल्म मैगजीन की तस्वीर साझा की है, जिसके कवर पेज पर वह, सलमान खान और शाहरुख खान के साथ नजर आ रहे हैं।

इसके साथ साहिल अपनी आपबीती का जिक्र करते हुए लिखते हैं, “बहुत कम लोगों के साथ जिंदगी में ऐसा होता है कि अपनी पहली फिल्म ‘स्टाइल’ के बाद इंडिया के सबसे टॉप फिल्म मैगजीन के कवर पर, दो इंडिया के सबसे बड़े सुपर स्टार के साथ हो..मगर उनमें से एक सुपर स्टार को बहुत बुरा लगा। जबकि मैं तो नया था, उनका फैन था, कमजोर था। फिर भी वह मुझे कई बार साइड रोल के लिए बुलाते रहे, टीवी शो के लिए भी बुलाते रहे – और फिर कई फिल्म्स से मुझे निकलवा दिया। नाम बड़े और दर्शन छोटे। गेस कीजिए कौन?”

वह आगे लिखते हैं, “अब मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत ने उनका असली चेहरा दिखा दिया। दुनिया के वो लोग न्यू टैलेंट्स से कितना डरते हैं – 20 साल में जॉन अब्राहम के अलावा कोई नहीं आया इंडस्ट्री में बड़ा स्टार क्योंकि कोई आने ही नहीं देता, सिर्फ स्टार सन को ही काम मिलता है – इस बारे में सोचें – आरआईपी सुशांत सिंह राजपूत।”

अन्य ख़बरें

अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने परिवार संग किया गणपति बप्पा का विसर्जन

Newsdesk

‘7 दिन में माफी मांगो…’ दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

Newsdesk

पल्लवी जोशी को ‘विवेक अग्निहोत्री की पत्नी’ कहे जाने पर भड़के निर्देशक, पूछा-ये कैसी पत्रकारिता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading