September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विद्युत समस्या समाधान शिविर में सुनी गईं नागरिकों की शिकायतें

जबलपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी-खमरिया की मांग पर विद्युत मंडल रांझी द्वारा अम्बेडकर वार्ड स्थित गांधी व्यायाम शाला में विशेष जनसुनवाई एवं विद्युत समस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे और बिजली बिल, मीटर तथा विद्युत आपूर्ति से जुड़ी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों को सुनते हुए उनके निराकरण की कार्रवाई की।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी-खमरिया के अध्यक्ष आशुतोष वत्स ने कहा कि क्षेत्र के सभी वार्डों में जनसुनवाई शिविर आयोजित कर नागरिकों की विद्युत संबंधी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है। शिविर आयोजित होने से नागरिकों को विद्युत कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और समस्याओं के समाधान में सुविधा होगी।
शिविर के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए नागरिकों की समस्याएं सामने रखीं तथा शिकायतों के निराकरण में सहयोग किया। आशुतोष वत्स ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि रांझी-खमरिया क्षेत्र के अन्य वार्डों में भी इसी तरह के शिविर आयोजित कराने के लिए कांग्रेस प्रयास जारी रखेगी।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष वत्स, शहर महासचिव रविंद्र कुशवाहा, जग्गू विश्वकर्मा, मंडलम अध्यक्ष मनीष बेन, देवेन लखेरा, नारायण गुप्ता, मोहन सिंह और सुनील कुशवाहा उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

आवास की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर महिलाओं की भूख हड़ताल

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ: प्रभारी मंत्री ने माँ नर्मदा उद्गम पर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के कल्याण की कामना

Newsdesk

औद्योगिक संस्थानों, मोटर गैरेज, रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में पूजे गये देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading