September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सुशील सिंह को शासन की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं लाडली बहन योजना का  मिल रहा लाभ


शहडोल 16 सितम्बर 2026- शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं एवं आर्थिक सहायता मिल रही है। जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम धनगवां निवासी श्रीमती सुशीला सिंह भी शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रही हैं।

श्रीमती सुशीला सिंह को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ मिल रहा है। योजना के माध्यम से उन्हें स्वच्छ ईंधन की सुविधा प्राप्त हुई है। इसके साथ ही उन्हें खाद्यान्न पात्रता पर्ची का लाभ भी प्राप्त हो रहा है, जिससे परिवार की खाद्यान्न संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिल रही है।

श्रीमती सुशीला सिंह को लाड़ली बहना योजना का लाभ भी मिल रहा है। योजना से प्राप्त सहायता उनके लिए आर्थिक रूप से सहयोगी साबित हो रही है और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में मदद मिल रही है।

श्रीमती सुशीला सिंह ने शासन की इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया तथा शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

अन्य ख़बरें

जनजातीय नायकों के बलिदान दिवस की अभूतपूर्व तैयारियां

Newsdesk

बिना नंबर की कार से ढोई जा रही थी अंग्रेजी शराब

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने किया नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading