September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रक्तदान शिविर में पुलिस के 70 अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया रक्तदान


एसपी सम्पत उपाध्याय समेत पुलिस अधिकारियों ने किया रक्तदाजबलपुर। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में मानवता की सेवा के उद्देश्य से बुधवार 17 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जबलपुर पुलिस, विक्टोरिया अस्पताल एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 70 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर में सीएमओ विक्टोरिया अस्पताल डॉ. नवीन कोठारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सूर्यकांत शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रक्तदान करने वालों में स्वयं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह भी शामिल रहे। इनके अलावा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अखिलेश गौर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष शुक्ला, रक्षित निरीक्षक अमित शिववंशी, राहुल सिंह, थाना प्रभारी यातायात गढ़ा मनीष प्यासी तथा चौकी प्रभारी उखरी उप निरीक्षक सरिता पटेल सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन एवं विभिन्न थानों में पदस्थ 70 अधिकारियों-कर्मचारियों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर एसपी सम्पत उपाध्याय ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। जबलपुर पुलिस परिवार की यह पहल मानवता की सेवा के प्रति समर्पण का संदेश देती है।

अन्य ख़बरें

आवास की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर महिलाओं की भूख हड़ताल

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ: प्रभारी मंत्री ने माँ नर्मदा उद्गम पर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के कल्याण की कामना

Newsdesk

औद्योगिक संस्थानों, मोटर गैरेज, रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में पूजे गये देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading