29.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

कर्नाटक में महज 50 रुपये के लिए दोस्त ने की युवक की हत्या

बेंगलुरू, 22 जून (आईएएनएस)| बेंगलुरू के बसवेश्वरनगर थाना क्षेत्र में एक दोस्त ने महज 50 रुपये के विवाद में अपने 24 वर्षीय मित्र की हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) डॉ. संजीव एम. पाटिल ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात की है और उन्होंने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक व्यक्ति की पहचान लगगेरे निवासी शिवमाडु के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक शिवमडू और आरोपी शांतकुमार बचपन के दोस्त थे। हालांकि दोनों के घर अलग-अलग इलाकों में थे, लेकिन वे कुरुबरहल्ली सर्कल के पास रोजाना मिलते थे।

शिवमडू ऑटो ड्राइवर था, और आरोपी शांतकुमार फूड डिलीवरी का काम करता था। मंगलवार रात वे दोनों अन्य दोस्तों के साथ मिले और शाम को क्रिकेट खेला। क्रिकेट खेलने के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे वे एक साइबर सेंटर गए।

इस दौरान आरोपी ने शिवमडू की जेब से 50 रुपये निकाल लिए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

पुलिस ने बताया कि मारपीट के बीच आरोपी शांतकुमार ने चाकू से शिवमडू पर हमला कर दिया। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अन्य ख़बरें

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

लद्दाख के संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों में अधिकारों और दावों के निपटारे की प्रक्रिया दो महीने में पूरी होगी: एलजी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading