25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में जेबीएम ने किया 88 छात्रों का चयन


कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में विद्यार्थियों ने दिखाई तकनीकी दक्षता, कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल
अनूपपुर, । स्थानीय गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, अनूपपुर में देश की प्रतिष्ठित कंपनी जय भारत मारुति लिमिटेड (JBM Group) द्वारा शुक्रवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। संस्थान की प्लेसमेंट टीम की देखरेख एवं मार्गदर्शन में आयोजित यह ड्राइव सफल रहा, जिसमें कॉलेज के 88 विद्यार्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया।
प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान कंपनी के अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों की तकनीकी योग्यता, कौशल एवं कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल की।
कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य सतेंद्र अहीरवाल तथा टीपीओ डॉ. सावंत वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। प्लेसमेंट टीम में उपेन्द्र कुशवाहा, सूर्य प्रकाश नामदेव, प्रफुल्ल कुशवाहा, मृणाली यादव एवं यश हार्डिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एक साथ 88 विद्यार्थियों के चयन से कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर प्राचार्य सतेंद्र अहीरवाल, डॉ. सावंत वर्मा एवं प्लेसमेंट टीम ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों का इतनी बड़ी संख्या में चयन संस्थान के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, तकनीकी दक्षता तथा कॉलेज की प्लेसमेंट टीम के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को रोजगार के नए अवसर मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

अन्य ख़बरें

भाजपा नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गिनाए फायदे, विपक्ष को भी दिया जवाब

Newsdesk

पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने व्यापार असंतुलन, सप्लाई चेन और बाजार पहुंच पर की चर्चा

Newsdesk

हरियाली के रंग में रंगा  हाईकोर्ट बार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading