28.2 C
Jabalpur
July 8, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

कर्नाटक के कोडागु, दक्षिण कन्नड़ जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

बेंगलुरू, 28 जून (आईएएनएस)| कर्नाटक के कोडागु, दक्षिण कन्नड़ जिलों के कई स्थानों पर मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे लोगों में दहशत फैल गई। घटना सुबह 7.45 बजे हुई और लोगों ने करीब 3 से 7 सेकेंड तक झटके महसूस किए। कई लोग दहशत में अपने घरों से बाहर भाग गए।

झटके कोडागु जिले के कारिके, पेराजे, भागमंडला, मदिकेरी, नापोकलू और दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया के निकट संपाजे, गूनाडका, गुट्टीगारू में महसूस किए गए।

पिछले तीन दिनों में यह तीसरी बार है जब वे भूकंप के झटके महसूस कर रहे हैं। सुलिया के आसपास के इलाकों में दूसरी बार झटके महसूस किए गए।

तीन दिन पहले सुलिया और आसपास के इलाकों में रिक्टर पैमाने पर 2.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। कोडागु ने 2018 में भी इसी तरह के भूकंप का अनुभव किया था।

अन्य ख़बरें

-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

Newsdesk

बिहार: बांकीपुर उपचुनाव लड़ने को लेकर एआईएमआईएम का सस्पेंस बरकरार, ओवैसी लेंगे अंतिम निर्णय

Newsdesk

बारुईपुर एनकाउंटर: पीड़िता के पिता ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए सीएम सुवेंदु अधिकारी को दिया धन्यवाद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading