30.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनवीडियो

सुशांत की अस्थियां आज विसर्जित की जाएंगी, बहन श्वेता ने किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां गुरुवार को पटना में विसर्जित की जाएंगी। सोमवार को दिवंगत अभिनेता के परिवार द्वारा यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया और बुधवार को ही सभी अपने होमटाउन पटना रवाना हो गए।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने गुरुवार को फेसबुक पर लिखा, “कल हम पटना में अपने घर सुरक्षित पहुंच गए। उन सभी का धन्यवाद, जिन्होंने हमारे लिए दुआएं कीं और इस प्रक्रिया में हमारी मदद कीं। सब कुछ आसानी से हो गया। आज हम भाई की अस्थियां विसर्जित करेंगे।

आप सबसे मेरा फिर से यही अनुरोध है कि उनके लिए दुआ करें और अपने दिलों में उनके लिए मौजूद निस्वार्थ प्रेम और खूबसूरत यादों के साथ उन्हें विदा करें। आइए, उनकी जिंदगी का जश्न मनाकर हम उन्हें एक खुशनुमा विदाई दें।”

सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया जाएगा।

सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह महज 34 साल के थे।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading