35.3 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोना टेस्टिंग के लिए मोबाइल लैब लांच किया

Harsh Vardhan takes charge of WHO top body. (Photo: twitter@drharshvardhan)

नई दिल्ली , 19 जून । देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख कर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब देश में पहली बार कोविड-19 टेस्टिंग मोबाइल लैब लांच किया है। इस मोबाइल लैब के जरिये टीबी और एचआईवी की भी जांच की जा सकेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने गुरुवार को इस मोबाइल लैब को लॉन्च किया।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस मोबाइल लैब के जरिए रोजाना आरटी-पीसीआर तकनीक से 25 और ईएलआईएसए तकनीक से 300 कोरोना वायरस के परीक्षण हो सकेंगे। इस मोबाइल लैब को आधुनिक सुविधा से तैयार किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस लैब का प्रयोग ऐसी जगहों पर किया जाएगा जहां लैब की सुविधा नहीं है। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि हमारे देश में फरवरी में केवल एक ही प्रयोगशाला थी, लेकिन आज हमारे पास 953 प्रयोगशालाएं हैं। इसमें 700 सरकारी हैं। ऐसे में अब देश में कोरोना वायरस की ज्यादा जांच हो पाएगी।

उन्होंने कहा कि अब तक देश भर में कोविड -19 के 62, 49,668 टेस्ट हो चुके है। पिछले 24 घंटे में कुल 1, 65,412 टेस्ट किए गए। साथ ही उन्होंने बताया कि आईसीएमआर ने जून के अंत तक रोज करीब तीन लाख टेस्ट का लक्ष्य रखा गया है।

अन्य ख़बरें

‘आपका एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है’, विश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा नेताओं की अपील

Newsdesk

इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा: अखिलेश प्रताप सिंह

Newsdesk

बंगाल: मदरसों में पढ़ने वाली किशोरियों के लिए सर्वाइकल कैंसर का मुफ्त टीकाकरण शुरू होगा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading