33.7 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कलेक्टर ने ग्राम गौरा में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर निराकरण एवं समाधान के निर्देश

डिंडोरी सी टाइम्स । ग्राम पंचायत गौराकान्हारी, विकासखंड समनापुर के कोषाक ग्राम गौरा के ग्रामीणों ने 9 जून को कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचकर सड़क, पेयजल व्यवस्था तथा भूमि पट्टा वितरण में कम भूमि मिलने की समस्या रखते हुए अपनी बात रखी थी। इस दौरान ग्राम की फुलझरिया दीदी एवं अन्य ग्रामीणों ने कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को गांव आने का आमंत्रण दिया था।
         ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ग्राम गौरा पहुंचीं और फुलझरिया दीदी के घर में संचालित मिलेट्स बीज भंडार का अवलोकन किया। यहां उन्होंने कोदो-कुटकी, बाजरा, रागी, सलार, सीखिया मक्का, वासरा और काली कुटकी सहित करीब 180 किस्मों के बीजों की जानकारी ली।
      बीज केंद्र के संचालन फुलझािरया दीदी ने बताया कि गांव में नियमित बीज चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनी जाती हैं। कलेक्टर ने बीज वितरण को रजिस्टर में दर्ज करने तथा बीजों की पैकिंग कर बाजार में विक्रय कर अधिक लाभ अर्जित करने की सलाह दी।
      चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था और भूमि पट्टों में त्रुटियों की समस्या रखी। इस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत और पीएचई विभाग को कुओं के गहरीकरण, मरम्मत तथा नल-जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश के बीच गांव के खेतों और कुओं का निरीक्षण किया तथा घर-घर जाकर नल-जल योजना की स्थिति का जायजा लिया।
         भूमि पट्टों के संबंध में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जनजातीय कार्य विभाग, वन विभाग, पटवारी और सचिव की संयुक्त टीम गांव पहुंचकर जमीनों का निरीक्षण करेगी और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करेगी। सड़क निर्माण के लिए संबंधित विभाग को भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
         चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया का पारंपरिक स्वागत किया और उनके बीच पहुंचने पर खुशी जाहिर की। ग्रामीण महिलाओं ने उनके साथ सेल्फी लेकर अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए तथा भोजन के लिए आमंत्रित किया। वही पर रशनकार्ड,पेंशन, दिव्यप्रमाण पत्र, वृध्दाआवस्था, सामग्र आईडी ईकेवाईसी,एवं का मोके पर ही निराकरण किया।
    गांव से लौटते समय बारिश के कारण कच्चे मार्ग पर अत्यधिक कीचड़ होने से कलेक्टर एवं अधिकारियों के वाहन फिसलते नजर आए। इस दौरान ग्रामीणों ने सहयोग करते हुए वाहनों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। यह दृश्य प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय एवं आत्मीय संबंधों का प्रतीक बना।
इस अवसर पर एसडीएम भारती मेरावी, जनपद सीईओ पंकज जैन, पीएचई अधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी, एनआरएलएम से अश्विनी झारिया, रोजगार सहायक छातर सिंह, शिवाली विश्वास, मुनीया बाई सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading