39.7 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चेकिंग में फंसी लग्जरी थार, 9.92 लाख नकद ने बढ़ाई चालक की मुश्किलें

सारंगढ़ बिलाईगढ़/सरिया 13 जून रात के अंधेरे में दौड़ रही लाल रंग की थार को शायद अंदाजा नहीं था कि कंचनपुर बैरियर पर पुलिस की एक जांच उसकी पूरी कहानी बदल देगी। बैग में ठूंसे गए 9 लाख 92 हजार 900 रुपये ने पुलिस को चौंका दिया। जब रकम का हिसाब मांगा गया तो चालक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। बस फिर क्या था, पुलिस ने तत्काल नकदी और वाहन दोनों को अपने कब्जे में लेकर मामला आयकर विभाग के हवाले कर दिया।शनिवार 13 जून 2026 की रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश और उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सारंगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया के नेतृत्व में कंचनपुर बैरियर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 7:45 बजे सरिया से ओडिशा की ओर जा रही लाल रंग की थार (OD 17 AA 9999) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन चला रहे लक्ष्मण मंचम (24 वर्ष), पिता सुरी बाबू मंचम, निवासी प्रधानपाली, थाना बरपाली, जिला बरगढ़ (ओडिशा) के बैग से 9,92,900 रुपये नकद मिले।

पूछताछ में चालक ने खुद को भूलक्ष्मी सीड्स कंपनी का कर्मचारी बताते हुए रकम पचगांव (ओडिशा) से प्रधानपाली ले जाने की बात कही। पुलिस ने मौके पर धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर रकम के वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई भी प्रमाण पेश नहीं कर पाया। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में पूरी नकदी को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर सीलबंद किया गया। थार वाहन भी जब्त कर अग्रिम जांच के लिए आयकर विभाग, बिलासपुर को सौंप दिया गया।पूरी कार्रवाई में निरीक्षक एन.एल. राठिया, उप निरीक्षक सुमन कुमार चौहान, उप निरीक्षक मोतीलाल डनसेना, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिदार, प्रधान आरक्षक विजय यादव, आरक्षक लक्ष्मीनारायण पटेल, नर्मदा यादव, मुकेश कश्यप और दिलीप साह की अहम भूमिका रही।

 

अन्य ख़बरें

यूपी के मदरसों में आधार आधारित बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, धार्मिक नेताओं ने किया स्वागत

Newsdesk

अकाल तख्त के आदेश पर पंजाब के सीएम मान बोले- मैं वीडियो में नहीं, मुझे बदनाम करने की हो रही साजिश

Newsdesk

बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का ऐलान- दिसंबर में होंगे कोलकाता नगर निगम चुनाव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading