35.3 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

दुनियाभर में हुए कोविड-19 के 84 लाख मामले: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी

LONDON, June 16, 2020 (Xinhua) — People wear face masks as they take a bus in London, Britain, on June 15, 2020. As non-essential stores reopen and more students head back to schools in England on Monday for the first time in almost three-months, a new rule also came into force requiring people travelling on public transport to wear face coverings during their journeys. Under the new rule, people in England travelling on trains, buses and commuter ferries, as well as the London Underground, must wear face coverings during their journeys. (Photo by Tim Ireland/Xinhua)

वाशिंगटन, 19 जून | जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 84 लाख से अधिक हो गई है, वहीं इस वायरस से अब तक 453,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या शुक्रवार की सुबह तक 8,463,533 थी, जबकि मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 453,268 हो गई है। यह खुलासा यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नए अपडेट में किया है।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका, 2,189,128 मामलों के साथ सबसे प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष पर है, वहीं देश में इस वायरस से 118,421 लोगों की मौत हो गई है।

वहीं ब्राजिल 978142 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, इनके बाद रूस (560,321), भारत (366,946), ब्रिटेन (301,935), स्पेन (245,268), पेरू (240,908), इटली (238,159), चिली (225,103), ईरान (197,647), फ्रांस (195,272) जर्मनी (189,817), तुर्की (184,031), मैक्सिको (165,455), पाकिस्तान (160,118), सऊदी अरब (145,991), बांग्लादेश (102,292) और कनाडा (101,877) का स्थान है।

वहीं अमेरिका के बाद ब्राजिल में सबसे अधिक 47,748 मौतें हुई हैं।

इसके अलावा 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में ब्रिटेन (42,373), इटली (34,514), फ्रांस (29,606), स्पेन (27,136), मैक्सिको (19,747) और भारत (12,237) हैं।

अन्य ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप: बौलेम के गोल ने दिलाया कतर को विदेशी धरती पर पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा स्विट्जरलैंड के खिलाफ मुकाबला

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: कैम्पबेल की दमदार पारी, रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराया

Newsdesk

‘आपका एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है’, विश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा नेताओं की अपील

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading