36.2 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी भी 60 अंकों से ज्यादा चढ़ा

मुंबई, 19 जून | भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी का सिलसिला जारी रहा और आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा उछला। निफ्टी में भी 60 अंकों से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

सुबह 9.34 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 90.96 अंकों यानी 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 34,299.01 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी पिछले सत्र से 43.55 अंकों यानी 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 10,135.20 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 127.33 अंकों की बढ़त के साथ 34335.38 पर खुला और 34,440.26 तक उछला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 27.35 अंकों की तेजी के साथ 10,119 पर खुला और 10162.20 तक उछला।

पिछले सत्र में आई जोरदार लिवाली के बाद शेयर बाजार में तेजी का रुझान बना हुआ था, वहीं विदेशी बाजारों से भी सकारात्मक संकेत मिलने से तेजी का सपोर्ट मिला। हालांकि, बाजार के जानकार बताते हैं कि देश में कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को लेकर निवेशकों के मन में आशंका बनी हुई है।

अन्य ख़बरें

देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के लिए संसदीय समिति की जल्द होगी बैठक

Newsdesk

‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’ भविष्य के भारत के लिए तैयार कर रही मजबूत वर्कफोर्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण और व्यापार में सुगमता के लिए मजबूत परीक्षण अवसंरचना अत्यंत महत्वपूर्ण है: प्रल्हाद जोशी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading