35.3 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बिहार : सर्वदलीय बैठक में राजद को आमंत्रण नहीं, तेजस्वी ने पूछा, ‘मापदंड क्या’

Tejashwi Yadav. (File Photo)

पटना, 19 जून | लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प के बाद उत्पन्न स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को नहीं बुलाए जाने पर राजद के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। राजद के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि राजद को इस सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाया गया है।

तेजस्वी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री कार्यालय और रक्षा मंत्री से जानना चाहा है कि इस सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक दलों को बुलाने का मापदंड क्या है? उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी को अब तक इस बैठक में भाग में लेने के लिए आमंत्रण नहीं आया है।

इधर, राजद के वरीय नेता शिवानंद तिवारी ने कहा, “ये आश्चर्य की बात है। प्रधानमंत्री की ओर से खबर आई थी कि सर्वदलीय बैठक सभी पार्टी के नेताओं को बुलाकर होगी और चीन के साथ जो हमारा मसला है, उस पर बातचीत होगी, लेकिन क्षेत्रीय पार्टी को क्यों अलग रखा जा रहा है?”

इस बीच, जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने तेजस्वी यादव को ऐसे मुद्दे पर भी राजनीति करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा, “राजद को हर सवाल पर सियासत करने की आदत बन गई है आज देश की सुरक्षा और संप्रभुता का सवाल है, लेकिन राजद ने फिर से एक बार ओछी सियासत का नमूना सामने रखा है, जिसकी इस मामले पर कोई गुंजाइश नहीं है।”

अन्य ख़बरें

‘आपका एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है’, विश्व रक्तदाता दिवस पर भाजपा नेताओं की अपील

Newsdesk

इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा: अखिलेश प्रताप सिंह

Newsdesk

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading