भोपाल,12 जुलाई (आरएनएस)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार को निर्माणाधीन नवीन संसद भवन सेंट्रल विस्टा के शिखर पर आरोहित कांस्य अशोक स्तंभ के अनावरण पर राष्ट्र वासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लगभग दस हजार किलोग्राम वजनी और साढ़े छह मीटर ऊँचा यह राष्ट्रीय स्तंभ राष्ट्रवासियों को राष्ट्र हित के लिए समर्पित रहने की पे्रेरणा देगा। यह राष्ट्रीय गर्व और उत्कर्ष का प्रतीक स्तंभ है।


