23.4 C
Jabalpur
September 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त शातिर आरोपी गिरफ्तार

290 पाव देशी शराब जब्त, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं 45 अपराधजबलपुर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्वारीघाट पुलिस ने एक आरोपी को 290 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 29 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एमडी नागोतिया के मार्गदर्शन में ग्वारीघाट पुलिस को यह सफलता मिली।

थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि 20 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरानी बस्ती में उमेश पटेल नामक व्यक्ति अपने घर के आंगन में अवैध शराब का भंडारण कर उसे बेचने की तैयारी में है। सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर उमेश पटेल दो बोरियों के साथ खड़ा मिला। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया।

दोनों बोरियों की तलाशी लेने पर उनमें कुल 290 पाव देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी उमेश पटेल पिता स्व. रामकिशन पटेल, उम्र 63 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती, झल्ला पटेल के घर के सामने, ग्वारीघाट के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पूर्व में अवैध शराब एवं सट्टे से संबंधित 45 अपराध दर्ज हैं।

कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दीपक उइके, विश्राम, आरक्षक संजय एवं गोपेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

सड़कें बनाती है विकास और समृद्धि का रास्ता : मोहन यादव

Newsdesk

ब्यौहारी में “जन सेवा संकल्प यात्रा” का पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत

Newsdesk

पत्रकारों के लिए कार्यशाला व सम्मान समारोह का आयोजन करेगा सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading