November 6, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जवानों पर हमला पूर्व-नियोजित था, सरकार गहरी नींद में थी : राहुल

नई दिल्ली, 19 जून | केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक द्वारा यह कहने के तुरंत बाद कि चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) द्वारा भारतीय जवानों पर हमला पूर्व नियोजित था, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला तेज कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार सोते हुए पकड़ी गई है।

राहुल गांधी ने एक समाचार रिपोर्ट को संलग्न करते हुए ट्वीट किया, “अब यह बिल्कुल साफ है कि गलवान में चीनी हमला पूर्व-नियोजित था। भारत सरकार गहरी नींद में सो रही थी और समस्या की बात को नकार दिया और इसकी कीमत हमारे शहीद जवानों ने चुकाई।”

नाईक ने पणजी में कहा कि 15 जून को भारतीय जवानों पर चीनी सैनिकों द्वारा किया गया हमला पूर्व नियोजित था और भारतीय सेना इसका करारा जवाब देगी, जिसके बाद राहुल की यह टिप्पणी सामने आई।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपना 50वां जन्मदिन नहीं मनाया। उन्होंने सरकार पर ऐसे समय में निशाना साधा है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को एलएससी पर भारत-चीन टकराव को लेकर सर्वदलीय बैठक करने वाले हैं। सोमवार रात पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में एक अधिकारी सहित 20 भारतीय जवन शहीद हो गए थे।

अन्य ख़बरें

‘भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम’, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

Newsdesk

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

Newsdesk

झारखंड के खूंटी में बेकाबू ट्रक ने आठ को रौंदा, सात की मौत

Newsdesk

Leave a Comment