November 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़त ,3 घायल, एक गंभीर, रेफर


अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में कोतमा मुख्य मार्ग पर कदमटोला के पास गुरुवार सुबह को दो दो पहिया वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एसईसीएल के क्षेत्रीय चिकित्सालय कोतमा कॉलरी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अलग-अलग चिकित्सालय में रेफर किया गया।
थाना प्रभारी राधिका भगत ने बताया कि एक बाइक पर 29 वर्षीय प्रदीप चंद्रा निवासी कुबरीटोला, जिला मरवाही (छत्तीसगढ़) अकेले सवार थे। दूसरी बाइक पर कोतमा न्यायालय के अधिवक्ता मनोज तिवारी और उनका एक साथी था। हादसे में गंभीर रूप से घायल मनोज तिवारी को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। दूसरे घायल को आमाखेरवां अस्पताल, छत्तीसगढ़ और प्रदीप चंद्रा को जिला चिकित्सालय अनूपपुर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार प्रदीप चंद्रा बुधवार शाम अपनी नानी से मिलने सकोला गांव आए थे। गुरुवार को बाइक से अपने गांव कुबरीटोला लौट रहे थे। वहीं अधिवक्ता मनोज तिवारी अपने एक साथी के साथ बाइक से संभवत: न्यायालय जा रहे थे। इसी दौरान कदमटोला के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल तीसरे व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
थाना प्रभारी राधिका भगत ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक परिजनों या अन्य किसी व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। परिजनों से शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है। फिलहाल घायलों के उपचार में व्यस्त होने के कारण वे थाने नहीं आ सके हैं। अस्पताल से जानकारी मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को पराली नहीं जलाने की दी समझाइश

Newsdesk

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को किया गया उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक

Newsdesk

स्वामित्व योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले 34 पटवारियों को मिला सम्मान

Newsdesk

Leave a Comment