September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बारिश की तबाही में गुजरात में 65 मौत

नई दिल्ली,13 जुलाई (आरएनएस)। देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से भारी तबाही मची है। गुजरात में पिछले दो दिन में 65 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र के नागपुर में एक गाड़ी बाढ़ में बह गई, जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग लापता हैं। देश के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश हो रही है। हालांकि बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में सूखे के हालात बन गए हैं। लेकिन बाकी लगभग पूरे देश में मॉनसून की भारी बारिश हो रही है।
असम में तबाही थमी है तो गुजरात में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि पिछले दो दिन में 65 लोग जान गंवा चुके हैं। सूरत सहित छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजकोट में अस्पताल में पानी भरने पर मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। इधर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मध् प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित 33 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहां तीन दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है।
उधर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बाद बाढ़ के चलते राज्य का आंध्र प्रदेश से संपर्क टूट गया है। महाराष्ट्र में नागपुर ग्रामीण जिले की सावनेर तहसील में मंगलवार दोपहर दो बजे यात्रियों से भरी एक स्कार्पियो गाड़ी पानी में बह गई। इसमें सवार छह लोगों में से तीन के शव मिल गए हैं। बाकी की तलाश की जा रही है। तेलंगाना में भी बारिश का अलर्ट जारी है और स्कूल, कॉलेज बंद किए गए हैं।

अन्य ख़बरें

आपके कर्मों का फल आपको मिलेगा’, उद्धव ठाकरे की सफाई पर दिशा सालियान के पिता का पलटवार

Newsdesk

भारत दिखा सकता है कि एआई का इस्तेमाल सामाजिक और विकासात्मक लाभ के लिए किस प्रकार किया जा सकता है: बिल गेट्स

Newsdesk

ईपीएफओ की वेतन सीमा बढ़ने से देश के श्रमिकों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का व्यापक कवच: डॉ. मनसुख मांडविया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading