November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गैरिसन ग्राउंड में 12 दिसंबर को गूंजेगी शहनाई, 61 समाजों के 200 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह-निकाह



महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने शुरू की तैयारियां, वधुओं के खाते में शासन भेजेगा 49-49 हजार रुपये, वर-वधुओं को मिलेंगे विशेष उपहार

जबलपुर। सामाजिक समरसता और सर्वधर्म सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए जबलपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में संभावित 12 दिसंबर 2026 को होने वाले इस आयोजन में 61 समाजों के लगभग 200 जोड़े एक ही मंडप में विवाह एवं निकाह के बंधन में बंधेंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महापौर ने बताया कि शुभ मुहूर्त में पूरे विधि-विधान और परंपराओं के अनुसार विवाह एवं निकाह की रस्में संपन्न कराई जाएंगी। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक वधू के बैंक खाते में शासन की ओर से 49 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। इसके अतिरिक्त महापौर अन्नू की ओर से सभी वर-वधुओं को विशेष उपहार भी भेंट किए जाएंगे।

25 नवंबर तक कराना होगा पंजीयन

योजना का लाभ लेने के इच्छुक परिवारों के लिए बीपीएल राशन कार्ड अनिवार्य बताया गया है। संभावित 25 नवंबर 2026 तक आवेदन फार्म जमा कराकर पंजीयन कराया जा सकेगा। महापौर ने पात्र परिवारों से समय सीमा के भीतर पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार इस योजना का लाभ उठा सकें।

बैठक में एमआईसी सदस्य विवेकराम सोनकर, डॉ. सुभाष तिवारी, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, पार्षद श्रीमती अर्चना सिसोदिया, श्रीमती प्रतिभा भापकर, श्रीमती सोनिया रंजीत सिंह, उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन, योजना प्रभारी इन्द्र कुमार वर्मा और कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे सहित अन्य उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment