October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

*
*कलाईयों का हुनर दिखा रहे खिलाड़ी*
सी टाइम्स न्यूज़ बालाघाट
बालाघाट. ड्रिस्ट्रिक्ट स्पोट्र्स एकेडमी के तत्वावधान में स्थानीय उत्कृष्ट स्कूल मैदान में जिला स्तरीय वालीवॉल चैम्पियनशिप का शुभारंभ ३० अक्टूबर की शाम किया गया। ये टूर्नामेंट १ नवम्बर तक चलेगा। इसमें जिले की करीब दो दर्जन से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया है। जो अपने कलाईयों का हुनर दिखा रहे है। शुभारंभ अवसर पर अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती भारती पारधी, नपाध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत ठाकुर, भाजपा नेत्री श्रीमती मौसम हरिनखेड़े, पूर्व नपाध्यक्ष रमेश रंगलानी, अमरसिंह नरडे, पूरनसिंह भाटिया, निशांत बिसेन, अनुराग चतुरमोहता, तपेश असाटी, अभिषेक पाण्डे, नरेश धुवारे, गणेश अग्रवाल, सुधीर तोमर सहित अन्य उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट का शुभारंभ अतिथियों को हाथों रिबन काटकर किया गया। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश पाठक ने कहा कि जिले में खेलों का महत्व काफी है। साल भर समय-समय पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है। लेकिन वालीवॉल टूर्नामेंट का आयोजन कोरोना के समय से वर्ष २०१९ से नहीं हो पा रहा था। हमारे द्वारा राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिले से ही नेशनल के लिए महिला वर्ग की जो कबड्डी टीम तैयार हुई। वह बालाघाट जिले से टीम चयनित होकर गई। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा नेहरू स्र्पोटिंग क्लब का अध्यक्ष रहते हुए नेशनल हॉकी टूर्नामेंट भी बेहतर रूप से कराया गया। उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व ही राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता भी बालाघाट जिले में हुई जो बहुत ही गौरव की बात है। लेकिन वालीवॉल जो हमारे गांव का खेल व सस्ता है। ये खेल गांव-गांव में बड़े ही उत्साह के साथ खेला जाता है। लेकिन वालीवॉल की प्रतियोगिता को विराम लगा था। जिससे हमारे संगठन के पदाधिकारियों ने मिलकर जिला स्तरीय महिला पुरूष टूर्नामेंट कराने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में राष्ट्रीय स्तर की वालीवॉल टूर्नामेंट का भी आयोजन कराया जाएगा।
इस दौरान अतिथियों ने टूर्नामेंट में शामिल सभी टीमों के खिलाडिय़ों व आयोजन समिति को बधाई देते हुए इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन उन्हें मंच प्रदान किया जाना चाहिए। जिले के खिलाडिय़ों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है। वालीवॉल खेल को भी आगे बढ़ाने पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इस आयोजन की सफलता की कामना की है।

अन्य ख़बरें

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

लॉर्डगंज गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी स्कूटी बरामद

Newsdesk

पिंक स्टेशन के किनारे जुआ का फड़, शराबखोरी

Newsdesk

Leave a Comment