म.प्र. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित अपेक्स बैंक भोपाल के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव आज 01 नवम्बर 2026 को बालाघाट पहुंच रहे है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अभिनव सिंह बघेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट ने बताया कि श्री महेन्द्र सिंह यादव प्रशासक अपेक्स बैंक भोपाल आज 01 नवम्बर को बालाघाट में विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर अतिथि शामिल होगे साथ ही जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट मुख्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेंगे। इसके साथ ही कृषि उपज मंडी बालाघाट में आयोजित बलराम महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। श्री बघेल ने बताया कि यह पहला अवसर पर कि म.प्र. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित अपेक्स बैंक भोपाल के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा बैंक मुख्यालय मंे समीक्षा बैठक लेंगे। समीक्षा बैठक को लेकर आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होने बताया कि बैठक में बैंक मुख्यालय के अधिकारी, कर्मचारीगण, शाखा प्रबंधक, पर्यवेक्षक, संस्था प्रबंधक आदि उपस्थित रहेंगे।


