November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पिंक स्टेशन के किनारे जुआ का फड़, शराबखोरी

!

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के पिंक स्टेशन मदनमहल के मुहानै पर खुलेआम गैंबलिंग चल रही है। इस जगह पर शाम ढलते ही शराबखोरी की जा रही है। इस मामले में रेलवे या लोकल पुलिस कुछ नहीं कर रही है, जिससे बाहर से आने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। मदनमहल पुलिस का कहना है कि पेट्र्ोलिंग की जाती है। ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है।
रेलवे स्टेशन के बाहर का क्षेत्र यात्रियों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। यहां से लोग ऑटो और अन्य सार्वजनिक वाहनों के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। ट्रेन के समय से पहले पहुंचने या देर रात गाड़ी आने के कारण कई यात्रियों को परिसर के बाहर इंतजार भी करते हैं। दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों के लिए यह स्थिति और असहज हो जाती है क्योंकि उन्हें स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी नहीं होती।

ये है मामला

पिंक स्टेशन के प्लेटफॉर्म छह के बाहर निकलते ही शास्त्रीब्रिज की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे दिन भर जुआ खेला जा रहा है। इसके साथ ही शाम ढलते ही यहां शराबखोरी की जा रही है। देर रात तक हो-हंगामा रहता है। ऐसे में बाहर से आने वाले मुसाफिर भयभीत हो रहे हैं। जानकार कहते हैं कि इस जगह पर चाहरदीवारी के अंदर आरपीएफ का पोस्ट है। जीआरपी बूथ भी बनाया गया है। इस जगह से लगकर स्टेशन प्रबंधन के वाहन भी पार्क होते हैैं लेकिन उसके बाद भी इस जगह की निगरानी नहीं की जा रही है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment