34.9 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मुंबई पुलिस ने सुशांत के साथ यशराज फिल्म्स के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी मांगी

Sushant Singh Rajput

मुंबई, 19 जून | अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की जांच में एक नया मोड़ सामने आया है। मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्म्स से उनके साथ साइन की गई कम से कम दो फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी का ब्योरा मांगा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। राजपूत की आत्महत्या मामले को लेकर पुलिस संभावित कारणों का पता लगाने के लिए गुरुवार को फिल्म कंपनी को एक पत्र भेजा।

पुलिस ने सुशांत के दोस्तों, पेशेवर परिचितों, सहयोगियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों का बयान लिया, जिसके आधार पर कई अन्य प्रोडक्शन हाउसों की भी जांच कर रही है।

सोमवार को राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बयान में कहा कि पुलिस इस मामले की जांच करेगी।

इस मामले में पुलिस ने सुशांत के कई जानने वालों से पूछताछ की, जिसमें रिया चक्रवर्ती, महेश शेट्टी और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा जैसे दोस्त शामिल हैं।

बॉलीवुड के कई लोगों का आरोप है कि सुशांत ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगा थी, क्योंकि उनको कई जगह बैन कर दिया गया था और कई फिल्म कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया गया था।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading