37.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भारत-चीन टकराव पर सर्वदलीय बैठक जारी, रक्षा मंत्री राजनाथ ने किया शुरुआती संबोधन

नई दिल्ली, 19 जून | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक इस वक्त चल रही है। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर भाग ले रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुरूआती संबोधन किया। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर विपक्ष का सहयोग मांगा। राजनाथ सिंह ने गवलान घाटी में हुई झड़प पर भी विपक्ष के नेताओं को अपने स्तर से जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शाम पांच बजे से बुलाई गई इस बैठक में कुल 20 राजनीतिक दल भाग ले रहे हैं। मीटिंग में पांच सांसद वाले दलों को ही आमंत्रित किया गया है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी, राजद, एआईएमआईएम जैसे कई दलों को पीएमओ ने इस मीटिंग में आमंत्रित नहीं किया, जिससे इन दलों ने सार्वजिक रूप से नाराजगी भी जताई है।

अन्य ख़बरें

लॉन्च के 5 महीने के भीतर आधार ऐप के डाउनलोड 3.1 करोड़ के पार, 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर किया अपडेट

Newsdesk

मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़; 100 सील पैक स्मार्टफोन बरामद, तीन गिरफ्तार

Newsdesk

भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर: पीयूष गोयल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading