34 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

वरिष्ठ समाजसेवी एवं सिख संगत के पूर्व अध्यक्ष सरदार मनोहर सिंह रील का निधन

जबलपुर। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी, सिख संगत जबलपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह रील के पूज्य पिताश्री सरदार मनोहर सिंह रील का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही सिख समाज, सामाजिक संगठनों तथा  राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

सरदार मनोहर सिंह रील समाज सेवा, धार्मिक गतिविधियों एवं जनकल्याण के कार्यों में सदैव सक्रिय रहे। उन्होंने सिख समाज के संगठन और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन को समाज की अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनकी अंतिम यात्रा 23 जून 2026, मंगलवार को प्रातः 10 बजे उनके निवास सनातन मंदिर के पास, गोरखपुर, जबलपुर से गुमेश्वर मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

अन्य ख़बरें

सगाई समारोह से लौट रहे परिवार की कार ट्राला से टकराई, एक की मौत, पांच घायल

Newsdesk

लॉर्डगंज थाना पुलिस की लापरवाही से मच्छराई में रोज लग रहा भीषण जाम

Newsdesk

आउटसोर्स चालकों एवं मशीन ऑपरेटरों का 3 महीने से वेतन रोकने वाली एजेंसी पर 1 लाख का जुर्माना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading