August 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया स्पष्ट, अग्निपथ योजना के भर्ती प्रक्रिया में नहीं हुआ कोई बदलाव

नई दिल्ली ,19 जुलाई (आरएनएस)। अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती प्रक्रिया पर उठे राजनीतिक विवाद पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यह साफ कर दिया है कि सैन्य भर्ती प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं, यह पूरी तरह से अफवाह है। जो पहले व्यवस्था थी, आजादी के पहले की, वही व्यवस्था अब तक चली आ रही है। कहीं पर कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि जो पुरानी व्यवस्था रही है वही व्यवस्था अब तक चली आ रही है। दरअसल, अग्निपथ योजना के तहत होने वाली भर्ती प्रक्रिया में जाति एवं धर्म प्रमाणपत्र मांगे जाने को लेकर देश में सियासत शुरू हो गई है। विपक्षी दल इसे लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन्ही विवादों पर प्रतिक्रिया देते हुए यह साफ किया कि भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अन्य ख़बरें

‘कृष्ण चेतना’ विश्व को एकजुट कर सकती है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर उज्बेकिस्तान का दौरा

Newsdesk

हॉकी के जादूगर ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सीएम योगी सहित कई मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading