30.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनवीडियो

गंगा में विसर्जित हुई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां गुरुवार को पटना में पवित्र गंगा नदी में विसर्जित की गईं। सुशांत के परिजन ने  नाव से गंगा की बीच धारा में जाकर अस्थियां विसर्जित कीं। सुशांत के परिजनों के मुताबिक, सुशांत की अस्थियां पटना के दीघाघाट के समीप गंगा में विसर्जित की गईं, जहां सुशांत की मां की भी अस्थियां विसर्जित की गई थीं।

इससे पहले, सुशांत के पिता के.के. सिंह और उनकी दो बहनें, एक पंडित के साथ गंगा तट पर पहुंचे और उन्होंने नाव के जरिए गंगा के बीच में जाकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्थियां विसर्जित कीं।

अभिनेता सुशांत ने रविवार को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट पर कथित रूप से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया और वहां से उनका अस्थिकलश पटना लाया गया।

सुशांत की जान चली जाने की खबर मिलने के बाद उनके पिता सोमवार को मुंबई पहुंचे थे और बुधवार को वे पटना लौटे हैं।

महज 34 साल की उम्र में अभिनेता सुशांत के दुनिया से उठ जाने से पूरे देश में जहां शोक की लहर है, वहीं उनको न्याय दिलाने की भी मांग तेजी से उठ रही है। आम लोगों से लेकर कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने सुशांत की जान जाने की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading