37.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. का समेकित शुद्ध लाभ 43.6 प्रतिशत उठकर 17955 करोड़ रुपये

मुंबई ,23 जुलाई ।  देश में शेयर मूल्य के हिसाब से सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 में जून में समाप्त पहली तिमाही में समेकित रूप से 17,955 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्शाया है जो पिछले साल इसी तिमाही की तुलना में 43.6 प्रतिशत ऊंचा है।
इस वर्ष पहली तिमाही में कंपनी का समेकित राजस्व वार्षिक आधार पर 54.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.23 लाख करोड़ रुपये रहा। तिमाही परिणामों के अनुसार कंपनी ने अप्रैल-जून 2022 में निर्यात से 96,212 करोड़ रुपये की कमायी की जो 71.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।
तिमाही परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश धीरूभाई अंबानी ने कहा,Óभू-राजनैतिक संघर्ष के चलते पेट्रोलियम बाजार में बड़ी उथल-पुथल हुयी और परंपरागत व्यापार का प्रवाह छिन्न-भिन्न हुआ। इसके साथ ही मांग में भी पुन: तेजी आयी जिससे पेट्रोलियम ईंधन बाजार में दबाव बना तथा पेट्रोलियम उत्पादों पर लाभ का मार्जिन बढ़ गया।Ó
श्री अंबानी ने कहा कि कच्चे तेल के बाजार में दबाव से उत्पन्न चुनौतियों और ऊर्जा तथा भाड़े का खर्च बढऩे का बावजूद तेल से रसायन (ओ2सी) कारोबार में कंपनी ने अब तक का अपना सबसे अच्छा तिमाही प्रदर्शन दर्ज किया।
उन्होंने कंपनी के उपभोक्ता कारोबार के प्रदर्शन पर भी खुशी जाहिर की और कहा कि रिलायंस के डिजिटल सेवा प्लेटफॉर्म पर भी ग्राहकों का जुड़ाव ऊंचा है। जियो सभी भारतीयों के लिए डाटा की उपलब्धता का विस्तार करने के काम में लगा हुआ है।
उन्होंने कहा,Óरिलायंस भारत की ऊर्जा सुरक्षा में निवेश के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी नवीन ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी सौर ऊर्जा, पावर स्टोरेज समाधान और हरित हाइड्रोजन पारिस्तिति के क्षेत्र में तकनीकी दृश्य से अग्रणी कंपनियों के साथ भागेदारी स्थापित कर रही है ताकि देश के लोगों को मुनासिफ दर स्वच्छ ऊर्जा मिल सके।Ó
अरबपति उद्यमी मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले आरआईएल के पहली तिमाही के आकर्षक परिणाम में उसकी रिफाइनिंग और खुदरा कारोबार के अच्छे प्रदर्शन का बड़ा हाथ है। इस दौरान कंपनी के पेट्रोलियम रिफाइनिंग कारोबार में लाभ का मार्जिन तेजी से बढ़ा और उसके खुदरा कारोबार में भी अच्छी वृद्धि दर्ज की गयी।
तेल से लेकर दूरसंचार और खुदरा कारोबार करने वाले रिलायंस उद्योग समूह ने पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 13,806 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।
आरआईएल ने पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2022 में समेकित रूप से 22.5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 16,203 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। इस दौरान उसका समेकित राजस्व एक साल पहले की तुलना में 36.8 प्रतिशत के साथ 2.1 लाख करोड़ रुपये था।
कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में उछाल के कारण रिलायंस के तेल से रसायन (ओ2सी) कारोबार में अबतक की सबसे अधिक परिचालन आय और परिचालन लाभ दर्ज किया। इस खंड में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 56.7 प्रतिशत बढ़कर 161.75 करोड़ रुपये रहा जबकि एबिटडा (परिचालन लाभ) 62.6 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर से 19,888 करोड़ रुपये रहा।
तेल और गैस कारोबार में कंपनी की आय वार्षिक आधार पर 183 प्रतिशत के उछाल के साथ 3,625 करोड़ रुपये रही और एबिटडा भी अच्छी कीमत और बिक्री की बदौलत 2,737 करोड़ रुपये रहा।
रिलायंस रिटेल ने तिमाही के दौरान 720 नए स्टोर खोले और उसकी संख्या 15,916 स्टोर हो गयी। तिमाही के दौरान उसके पंजीकृत ग्राहकों की संख्या पहली बार 20 करोड़ के आंकड़े को पार कर 20.8 करोड़ पहुंच गयी। सालाना आधार पर ग्राहकों की संख्या में 29 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी है।
कंपनी ने बताया कि रिलायंस रिटेल डिजिटल कॉमर्स के ऑर्डर में भी सालाना आधार पर 66 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है और खुदरा कारोबार में कंपनी ने 17,000 नयी नौकरियां दी हैं।
खुदरा कारोबार कंपनी रिलायंस रिटेल का सकल राजस्व तिमाही के दौरान 51.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 58,554 करोड़ रुपये रहा और परिचालन लाभ में 3,837 करोड़ रुपये पर 37.7 प्रतिशत की वृद्धि दिखी। खुदरा कारोबार में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,061 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले से 114 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी के बयान के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में रिलायंस का पूंजीगत व्यय 37,434 करोड़ रुपये रहा।

अन्य ख़बरें

भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर: पीयूष गोयल

Newsdesk

देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के लिए संसदीय समिति की जल्द होगी बैठक

Newsdesk

‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’ भविष्य के भारत के लिए तैयार कर रही मजबूत वर्कफोर्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading