July 29, 2026
सी टाइम्स
खेल

राशिद खान की मां का निधन, क्रिकेट जगत ने जताया शोक

काबुल, 20 जून | अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने शनिवार को ट्विटर के माध्यम से बताया कि उनकी मां का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। राशिद ने इससे पहले अपने प्रशंसकों से अपना मां के लिए दुआएं मांगने की अपील की थी। राशिद ने ट्वीट किया, “आप मेरा घर थीं मां, मेरा घर नहीं था लेकिन आप थीं। मैं विश्वास नहीं कर सकता कि आप मेरे साथ नहीं रहीं। आपकी हमेशा याद आएगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।”

भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लिखा, “जो शख्स आप को निस्वार्थ प्रेम करता हो उसे खोने के दर्द समझना नामुमकिन है। आपकी मां हमेशा आपको देख रही होंगी राशिद। आपके और आपके परिवार को मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने लिखा, “अल्लाह आपको और आपके परिवार को यह दर्द बर्दाश्त करने की ताकत दे।”

राशिद की आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्वीट किया, “राशिद खान और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। इस मुश्किल समय में मजबूती से रहें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

अन्य ख़बरें

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रिया महिलाओं के 60 किग्रा बॉक्सिंग सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और मेडल पक्का

Newsdesk

बाबर आजम ने टेस्ट की कप्तानी सभी फॉर्मेट की कप्तानी मिलने की शर्त पर स्वीकार की: रिपोर्ट

Newsdesk

आईएसएसएफ वर्ल्ड कप: सोनम और हिमांशु ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में कांस्य पदक जीता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading