22.9 C
Jabalpur
September 22, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अनुराग कश्यप के साथ काम करने पर सनी लियोनी ने कहा-सपने सच होते हैं

अभिनेत्री सनी लियोनी ने कहा कि फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के साथ काम करने का चांस मिलना किसी सपने के सच होने से कम नहीं। सनी ने इंस्टाग्राम पर अनुराग के साथ एक तस्वीर साझा की और कहा कि हिंदी फिल्म उद्योग में उनका सफर कभी भी आसान नहीं रहा है। हां मेरे चेहरे पर मुस्कान है क्योंकि सपने सच होते हैं। मैंने कभी एक लाख वर्षों में नहीं सोचा था कि अनुराग कश्यप जैसा कोई अद्भुत व्यक्ति मुझ पर कोई चांस लेगा। मेरी यात्रा अद्भुत रही है लेकिन किसी भी तरह से आसान नहीं है। उन्होंने कहा, भारत और बॉलीवुड में इतने सालों के बाद मुझे एक फोन आया कि क्या मैं अनुराग की फिल्म के लिए ऑडिशन दूंगी।41 वर्षीय अभिनेत्री का कहना है कि, वह यह कभी नहीं भूल सकतीं कि अनुराग ने यह चांस लिया। हालांकि सनी लियोनी ने फिल्म का विवरण साझा नहीं किया। सनी, जिनका असली नाम करनजीत कौर है, ने 2012 में पूजा भट्ट की थ्रिलर जिस्म 2 से बॉलीवुड में अपनी शुरूआत की और जैकपॉट, रागिनी एमएमएस 2, एक पहेली लीला और मस्तीजादे फिल्मों में काम किया।

अन्य ख़बरें

72वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह से पहले कार्तिक आर्यन ने किया ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का दौरा

Newsdesk

दुर्गा खोटे पुण्यतिथि: पहली फिल्म के बाद घर से निकलना हुआ मुश्किल, फिर बनीं सिनेमा की दिग्गज

Newsdesk

ऑनलाइन ट्रोलिंग पर स्मृति ईरानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-स्क्रीन के दूसरी तरफ भी होते हैं इंसान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading